ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
झब्बूपुर गांव में बच्चों के साथ छत पर सो रही महिला को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है बीते दिनों में सांप दर्श की घटनाए गांव में बढ़ी है।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के लटूरनगर निवासी भूरे उर्फ भूपेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी किरन देवी अपने बच्चों के साथ अपने घर की छत पर चटाई पर सो रहीं थी। देर रात सांप ने किरन को काट लिया। वह चीख पड़ी। परिजन जागे और छत पर पहुंचे। टार्ज जलाकर देखा गया तो एक सांप घर के अंदर की तरफ जा रहा था। परिजन तत्काल किरन को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात लोहिया अस्पताल मे डाक्टर ने उच्चचिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर आए। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतका के 16 वर्षीय पुत्री काजल, 14 वर्षीय कोमल व 13 वर्षीय आशीष व 10 वर्षीय अंशू पुत्र है। यहां बता दे 8 अगस्त को झब्बूपुर में मच्छरदानी लगाते समय बर्षीय सुनील शाक्य को सर्प ने काटा था। इससे उसकी मौत हो गई थी। अब तक महिला समेत तीन लोगो को सांप काट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *