ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सौंरिख के लुखरिया गांव निवासी शरद यादव पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि, एक युवक द्वारा फेसबुक अकाउंट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसको लेकर समाज के अलावा सपा से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी।
उपरोक्त मामले में आज पुलिस ने कुलदीप दुबे 27 वर्ष निवासी वीरपुर थाना सौंरिख को गिरफ्तार करके पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।