ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भारत विकास परिषद कन्नौज के संस्थापक सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर मुख्य शाखा द्वारा स्थानीय ब्रद्धाश्रम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम माँ भारती, स्वामी विवेकानंद जी, एवम सूरज प्रकाश जी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वालित किया गया। एवम सूरज प्रकाश जी के जीवन पर प्रांतीय वित्त सचिव निशंक जैन ने प्रकाश डाला। अंत मे ब्रद्धाश्रम मे निवास करने वाले ब्रद्ध जनो को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष दुबे , सचिव शिरीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , प्रांतीय वित्त सचिव निशंक जैन, शाखा गतिविधि संयोजक (सेवा) विनय बाथम, जिला समयंवक् राकेश दुबे, शाखा गतिविधि संयोजक (संस्कार) आकाश जैन , शाखा गतिविधि संयोजक ( महिला) श्रीमती दीप्ति शर्मा, नलिन मिश्रा, सदस्य साथी कुलवंत वर्मा , संजीव मिश्रा, अनूप सिंह कनौजिया, अमन गुप्ता , डॉ अतुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने उपस्थित सभी सदस्य साथियों सहित कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता देने वाले सभी साथियों का आभार ब्यक्त किया।