ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट एस पी कुशवाहा

देवरिया/ जनपद में “वृक्षारोपण जन अभियान में नगर पंचायत बरियारपुर में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष कार्यक्रम में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी रतनपाल सिंह एवं नगर विकास विभाग सचिव अजय कुमार शुक्ला ने पौधारोपण कर महाअभियान की शुरुआत की। 33.454 लाख पौधों में 33.473 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जनपद में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता की सहभागिता से चलाए गए अभियान में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंत्री ने दिया वृक्ष संरक्षण का संदेश। जिस प्रकार जल जीवन के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार स्वच्छ वायु के लिए वृक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। हर व्यक्ति अपने जीवन के किसी खास दिन जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि पर—कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। छायादार पौधों का रोपण किया विद्यालय के छात्र-छात्राओं व लाभार्थियों को पौधे वितरित किए। जनपद को वृक्षारोपण में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना चाहिए। प्रदेश और देश में प्रेरणा का संचार हो।
सचिव ने कहा—वृक्षारोपण से आगे है संरक्षण।
वन महोत्सव केवल प्रतीकात्मक पौधारोपण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य जनमानस में वृक्षों के संरक्षण एवं देखभाल की चेतना विकसित करना होना चाहिए।
डीएम श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्य नहीं बल्कि एक दीर्घकालिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पौधारोपण कर पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। विकास के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन भी हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए।विद्यालयों के बच्चों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उन्हें संरक्षित रखने की शपथ भी ली। एमएलसी रतनपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह, बरहज अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *