ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर् एस पी कुशवाहा

देवरिया/बरहज
मईल थाने में समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी क्षेत्राधिकार अंशुमान श्रीवास्तव थाना प्रभारी दिलीप सिंह समस्याओं को निपटाने में लगे रहे पुराने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण दोनों जिम्मेदार अधिकारियों द्वार करा दिया गया। थाने में आए छःनये प्रार्थना पत्रों में से किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। चकरा गोसाई का जमीनी विवाद निपटाने के लिए दोनों अधिकारी घंटा भर जूझते रहे किसी नतीजे पर निर्णय नहीं हो सका ऐसे में क्षेत्र से आए जमीनी विवादों को दोनों जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को निपटाने के लिए निर्देशित किया। सभी ने निपटाने के लिए हुंकार तो भर लिया एक दिन बाद भी शिकायत कर्ता के घर जाकर जहमत नहीं उठाई समाधान दिवस में पीड़ित का मोबाइल नंबर, प्रार्थना पत्र l लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया।शिकायत कर्ता खुश हो जाए जिम्मेदार अधिकारियों की मंशा पर पानी फेरने का काम राजस्व के कर्मचारी करते रहते हैं।समाधान दिवस का उद्देश्य पूरा नहीं हो पता है राजस्व कर्मचारी सरकार को फेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।
रमुना राजभर ग्राम प्रधान विनीत उपाध्याय ग्राम प्रधान अंडीला राम ध्यान, शिवकुमार, कन्हैया बाबा, संतोष सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार, रामनिवास,विक्रम पांडे बरठी अखिलेश यादव कमलेश यादव उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह कुंवरगढ़ डेहरी के मामले को निपटने में लगे रहे। समाधान दिवस में लगभग आधा दर्जन महिलाएं अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची क्षेत्र के किसान भूमि पैमाइश को लेकर कानूनगो ,लेखपालों से मुलाकात करते दिखे विडंबना इस बात का है एसडीएम न्यायालय द्वारा धारा 24 के निस्तारण के लिए आदेश जारी कर दिया जाता है पैमाइश कर पत्थर निशानदेही कर दिया जाए लेकिन निस्तारण हुआ कि नहीं हुआ उसके बारे में संबंधित कर्मचारियों से कभी भी तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निस्तारण की कार्रवाई की पूछताछ फीडबैक तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपालों से नहीं ली जाती है किसान लेखपाल ,कानूनगो का चक्कर लगाते रहते हैं कभी तहसील में तो कभी थाने में, कभी आवास पर तो कभी निवास पर भूमि विवाद निस्तारण के लिए किसान द्वारा उप जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व संहिता की धारा 24 सीमा का निर्धारण ,सीमांकन करने के लिए अपील की जाती है। अधिवक्ताओं को सुनते हुए न्यायालय द्वारा निशान देही और सीमांकन के लिए आदेश हो जाता है जिस आदेश पर निशानदेही और सीमा सीमांकन निर्धारण होता है।जिसके लिए किसानों को राजस्व टीम द्वारा दौड़ाया जाता है। समाधान दिवस में उपस्थित एक किसान ने बताया कि एसडीम महोदय के आदेश के बाद भी पत्थर गढ़वाने के लिए दौड़ते दौड़ते एक साल हो गई है आज तक पत्थर नहीं लगा है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि हमारे संज्ञान में यहां उपस्थित लगभग दर्जनों लोग हैं जो राजस्व निरीक्षक और लेखपालों का चक्कर लगाने आए हैं।तहसील दिवस में राजस्व निरीक्षक साहबदयाल राजस्व निरीक्षक कृष्णामोहन कांत, लेखपाल प्रशांत राय संदीप कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार अमरेश रंजन अजय यादव चंद्रशेखर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राम सिंह सुमीत कांत खान साहब थाना क्षेत्र के सभी कांस्टेबल बीट बीपीओ सहित हेड कांस्टेबल सूर्यकांत उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *