ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट, एस पी कुशवाहा

देवरिया/ सनबीम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डीएम कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल से संवाद कर प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा, नीतियों के क्रियान्वयन अन्य जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास किया।छात्र-छात्राओं ने जिले के विकास कार्यों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, नागरिक शिकायतों के समाधान की कार्यप्रणाली को लेकर उत्साहपूर्वक सवाल पूछे। डीएम ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा प्रशासन जनसेवा का माध्यम है इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं को पहुँचाना है।डीएम ने छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, नैतिक मूल्यों का पालन करने, राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।आज के छात्र ही कल के प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, चिकित्सक,राष्ट्र निर्माता होंगे। प्रशासनिक तंत्र जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।