रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेन

फर्रुखाबाद/
जिला प्रशासन ने शासन के आदेश को आज से लागू कर दिया। अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने मीडिया को अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में नो हेलमेट नो फ्यूल विषयक जनपद स्तर पर विशेष अभियान एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जाने के निर्देश जारी किए हैं। उपरोक्त के अनुपालन में 1 सितंबर को सुभाष राजपूत एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार, यातायात प्रभारी अनिल कुमार यादव, क्षेत्रीय
खाध अधिकारी राजीव कुमार एवं वरिष्ठ सहायक जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम नगर फरुखाबाद के विभिन्न पेट्रोल पम्पो पर पहुंची। टीम ने पम्प स्वामियों
एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। कुछ दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल पम्प पर पाये
गये। उनका जांच टीम द्वारा चालान किया गया। उनसे रु 85,500/ की धनराशि जब्त की गयी। सुभाष राजपूत एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि यह अभियान निरन्तर रुप से चलाया जाएगा। समस्त दो
पहिया वाहन चालको को सूचित किया जाता है कि (नो फ्यूल नो पेट्रोल) अभियान को सफल संचालन हेतु सहयोग करना सुनिश्चित करें।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *