ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रुखाबाद।विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घर में लगे समर पम्प चलाने के लिए बिजली के तार लगते समय हुई घटना।
उमाकांत शुक्ला पुत्र शिव नारायण शुक्ला उम्र 62 बर्ष निवासी सिंह वाहिनी कॉलोनी सातनपुर को परिजनों द्वारा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक के पुत्र अमित ने बताया कि घर में काम चल रहा था बिजली कि फिटिंग नहीं होने के कारण समर सेबल पम्प चलाने जा रहे थे समर की तार लगा रहे थे उसी दौरान बिजली का करंट लग गया था परिजनों द्वारा उमाकांत शुक्ला को आनन फानन में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उमाकांत शुक्ला के तीन पुत्र हैं बड़ा दीपक, विनीत, अमित, पत्नी शोभा देवी।
परिजनों द्वारा बताया उमाकांत शुक्ला एक प्राइवेट कंपनी श्रीराम लाइफ इंसोरेंस
में काम करते थे।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।