ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह।

कंपिल/फर्रूखाबाद
फर्रुखाबाद के कंपिल में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। रामेश्वर नाथ मंदिर में महंत आनंद गिरि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने सुबह हवन-पूजन किया। दोपहर में भगवान परशुराम के चित्र का पूजन और आरती की गई। कार्यक्रम में पधारे ब्राह्मणों का तिलक किया गया। उन्हें माला और भगवान परशुराम का विग्रह भेंट किया गया।
समारोह में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें संतोष पाठक, रवि पाठक, रामानंद मिश्रा, रामू पाठक, शैलेंद्र पाठक, चमन दुबे, अखिलेश तिवारी, सौरभ मिश्रा और नवनीत पांडेय प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *