ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ; आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नैनीताल रोड तहसील के गेट पर पिंक टॉयलेट का शुभारंभ एसडीएम डॉ अमृता शर्मा एवं पॉलिप्लेक्स के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। विक्रमपुर स्थित पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री के सात लाख रुपए के सहयोग से बाजपुर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया।एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने बताया आसपास टॉयलेट नहीं होने के कारण तहसील परिसर में आने वाली महिलाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर पॉलिप्लेक्स कंपनी के सहयोग से पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए बनाया गया है।यह सुविधा महिलाओं के लिए सुचारू की गई है आज इसका शुभारंभ कर दिया गया है अब महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *