ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद । शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम मोढ़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें, सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शाफ़ात खान राजू ने पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन को कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि, उन्होंने, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री सहित जिम्मेदार पदों पर रहकर लोगो की सेवा की। साथ ही, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य करके अलग पहचान स्थपित की जिसके चलते करोड़ों लोगो की वे आदर्श बनीं और लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने को संकल्पित हैं l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नसीर अहमद, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, गुलाम जिलानी, राजेश शर्मा राज, लाला राइन गांधी, उमर फारूक, जहीर ख़ाकसार, विराट दिवाकर, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, मु आशिफ खान, शोएब खान, अरबाज खान, आकाश यादव, विपिन यादव व अन्य उपस्थित रहे।