ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
गांव आताईपुर कोहना में मासूम को जहरील सांप ने काटा लिया। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार की देर शाम नगर से सटे गांव आताईपुर कोहना निवासी अतर सिंह की तीन वर्षीय पुत्री नित्या घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक उसके पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने उसे दर्द की दवा खिला दी। देर रात उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन घबरा गए और आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल के पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव ले आए। मृतिक नित्या की मां का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नित्या को जहरीले सांप ने काट लिया था। मृतिका की एक बडी बहन व एक छोटा भाई है। मृतिका माता पिता की दूसरे नम्बर की संतान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *