ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। मानीमऊ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर कमेटी के आवाहन पर संपूर्ण मार्केट बंद रहा। सभी व्यापारियों की स्वेच्छा से सभी व्यापारियों ने अपने-अपने निजी प्रतिष्ठान बंद रखें। और साप्ताहिक बंदी का पूर्ण पालन किया। मानीमऊ नगर कमेटी के द्वारा आज से 15 दिन पूर्वी साप्ताहिक बंदी के संदर्भ में बहुत ही तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा था। जिसका आज पूरा असर देखने को मिला। कमेटी के द्वारा ई-रिक्शा से अलाउंस करवा कर एवं पोस्टर बैनर से सभी गांवों में सप्ताहिक बंदी प्रत्येक शनिवार के बारे में जानकारी देकर सभी का सहयोग मांगा जिससे, किसी भी व्यापारी एवं जनमानस को कोई भी समस्या ना हो।
वही साप्ताहिक बंदी में सभी व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। केवल जरूरी खानपान, मिठाई, मेडिकल को बंदी मे शामिल नहीं किया गया है। साप्ताहिक बंदी प्रथम बार होने से सभी को लाभ एवं अपने परिवार के साथ घूमने का अच्छा अवसर व्यापारियों के द्वारा बताया गया। वहीं जिला अध्यक्ष राज शर्मा और जिला संरक्षक विनय दुबे को मानीमऊ मे सफल बंदी होने पर सभी नगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बधाई दी।