ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। खेत से 20 तसला मिट्टी खोदने के विवाद में सोमवार को दो भाइयों ने मायापुर्वा निवासी दिव्यांग उमेश चंद्र (30) की सिर पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। तालग्राम थाना प्रभारी शशिकांत कन्नौजिया के अथक प्रयास से 24 घंटे में दोनों अभियुक्तों को मायापुर्वा मोड़ पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायापुर्वा निवासी उमेश चंद्र (30) पैर से दिव्यांग थे। अपने भाई के साथ गांव में खेतीबाड़ी करते थे। बड़े भाई शिवराज ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही खेत है। आरोप है कि गांव के पवन, अमन ने रविवार रात उनके खेत से 20 तसला मिट्टी खोद ली थी। सोमवार सुबह उमेश ने खेत से मिट्टी निकली देख उलाहना दी। इसे लेकर आरोपी विवाद करने लगे। गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया, जिसके बाद उमेश पुलिस से शिकायत करने थाने पर चला गया। थाने से वापस आने पर पवन और अमन ने उमेश को घर के दरवाजे पर घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन ने लोहे की रॉड उमेश के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए थे। तालग्राम थाना प्रभारी शशिकांत कन्नौजिया अपनी टीम उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र, कांस्टेबल गबरुद्दिन, कांस्टेबल अनूप दत्त शर्मा के साथ 24 घंटे में दोनों अभियुक्तों को मायापुर्वा मोड़ पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही से आला कत्ल बरामद कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *