रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस के पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने ‘माँ के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। “पेड़ हमें न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड को भी अवशोषित कर वायुमंडल को संतुलित बनाए रखते हैं।पेड़ नहीं होंगे तो न वर्षा होगी और न ही पृथ्वी का प्राकृतिक संतुलन कायम रह पाएगा।” पेड़ जल स्रोतों को संरक्षित करने में भी सहायक होते हैं और हमें फल, फूल और छाया प्रदान करते हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम ब्लॉक प्रबंधक प्रवीण कुमार फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार संजय तोमर व स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और पौधे रोपे।