रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत / बिनौली ब्लॉक के बरनावा गांव में कृष्णा नदी के पास बड़ौत मेरठ मार्ग पर शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेवन किंग रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने किया।
लाक्षागृह गुरुकुल के प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमे आसपास के गांवों से आए गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न दलों से जुड़े प्रतिनिधियों ने आहुति दी। प्रतिष्ठान संचालक अभिषेक सिंह ने बताया कि यहां शुद्ध दूध, घी व पनीर का उत्पादन किया जाएगा। जिनके बनाए उत्पाद उचित दर पर
रेस्टोरेंट में मुहैय्या कराए जायेगें। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डा.कुलप्रकाश, बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष जयकुमार जाटव, बिजेंद्र प्रधान, उपेंद्र प्रधान, देवेंद्र प्रधान, अनिल कुमार पेपला, अरविंद प्रधान, मास्टर सीताराम, अरुण त्यागी, राजीव गोस्वामी, सरजीत सिंह,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, राजीव धामा, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।