ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

No comments to show.

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बरसात को लेकर बाजपुर शहर को बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 54 लाख रुपए की लागत से नैनीताल रोड स्थित लेबडा नदी के पुल से लेकर ग्राम पहाड़पुर तक पोकलैंड मशीन से लेवडा नदी की तली झाड़ सफाई कराई जा रही है। बरसात के मौसम में बाजपुर शहर में हर वर्ष बाढ़ आती है जिसको लेकर आवासीय क्षेत्र एवं व्यापारियों की दुकानों में पानी भर जाता है प्रतिवर्ष व्यापारियों का करोड़ों रुपए का नुकसान होता है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पूर्व केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा लेबडा के नदी के पुल पर खड़े होकर बाजपुर शहर को बचाने के लिए धन राशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही डीएम द्वारा भी बाजपुर शहर को बाढ़ से बचाने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी बाजपुर शहर को बाढ़ से बचाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए फिर प्रशासन बाढ़ आने का इंतजार कर रहा है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *