ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन


उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भाजपा मण्डल मंत्री पूजा जिन्दल द्वारा आयोजित तीज महोत्सव का शुभारम्भ प्रमुख समाजसेविका आभा तिलारा व मोनिका गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तीज महोत्सव में मिस तीज 2025 का खिताब मनीषा गर्ग के सिर सजा।
कल्पना सिंह दूसरे व कविता गर्ग तीसरे स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में तानिया भटनागर प्रथम, आभा तिलारा द्वितीय, कविता गर्ग तृतीय रही। राखी प्रतियोगिता में मोनिका गर्ग प्रथम, दीपा अग्रवाल द्वितीय व पूजा जिन्दल तृतीय रही। नृत्य प्रतियोगिता में तानिया भटनागर प्रथम, निकिता जिन्दल द्वितीय व सपना शर्मा तृतीय रही। प्रमुख समाजसेविका आभा तिलारा ने
तीज के बारे में महिलाओं को बताते हुए कहा कि तीज मुख्य रूप से भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन की खुशी में मनाया जाता हैं यह त्यौहार विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों के महत्वपूर्ण है, जो अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करती हैं, या मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम में पूजा जिन्दल, तानिया भटनागर, नेहा जिन्दल, निकिता जिन्दल, कल्पना सिंह, रीमा सरना, उपासना जिंदल, दीपा अग्रवाल, मीणा बंसल, अनीता अग्रवाल, रचना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रियंका गोयल, कविता गर्ग आदि मौजूद रहीं।