ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गन्ना कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुगर फैक्ट्री स्थित कार्यक्रम में दि किसान सहकारी चीनी मिल्स ली0 पूरनपुर नादेई के 19 मृतक आश्रितों नियोजन पत्र दिए गए। किच्छा शुगर कंपनी ली0 किच्छा के 15 मृतक आश्रितों को नियोजन पत्र दिए गए। बाजपुर शुगर फैक्ट्री के 37 मृतक आश्रितों को नियोजन पत्र वितरण किये। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बाजपुर शुगर फैक्ट्री सहित अन्य शुगर फैक्ट्री को चलाने के लिए सरकार संवेदनशील है। किसानों एवं कर्मचारियों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चाैहुमुखी विकास हो रहा है और शुगर फैक्ट्री को लेकर सरकार गंभीर है।बाजपुर शुगर फैक्ट्री को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समय पर फैक्ट्री को सुचारू रूप से चलाना अति आवश्यक है शुगर फैक्ट्री की सही तरीके से रिपेयरिंग की जाए शुगर फैक्ट्री चलते के समय कोई व्यवधान पैदा ना हो। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने चीनी मिल के गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से चीनी मिल के कर्मचारी एवं उनकी समस्याओं को लेकर उनसे वार्ता की गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे
गन्ना राज्य दर्जा मंत्री मनजीत सिंह राजू जसपुर विधायक आदेश चौहान पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव भाजपा नेता गौरव शर्मा प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान विहिप नेता यशपाल राजहंस नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के अध्यक्ष राजीव सैनी आदि मौजूद थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *