ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। बीती रात घर से निकले एक ग्रामीण युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि तिर्वा कोतवाली के गांव वैसापुर पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र गोपीलाल बीती रात अपने घर से निकले थे।
सुबह जब परिजनों को घर पर प्रमोद मौजूद
नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
मंगलवार की सुबह दैनिक क्रिया को निकले ग्रामीणों ने उपरोक्त गांव के निकट एक आम के पेड़ से अंगौछे के सहारे युवक का शव लटकता हुआ पाया।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा।
मामले की जानकारी प्रमोद के परिजनों तक पहुंची तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये।
मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई तो हड़कंप मच गया। पेड़ पर लटकते प्रमोद का शव बिना कमीज और पैंट के मिला है।
परिजनों के करुण क्रंदन के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ने भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।