ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पारिवारिक कलह में एक जिंदगी खत्म हो गई। घर पर पत्नी से हुये विवाद के बाद पति ने दुकान पर पहुंचकर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना क्षेत्र के पल्टेपुर्वा गांव निवासी उद्धन सिंह के 32 वर्षीय बेटे दीपू यादव की शादी सात साल पहले कानपुर जिले के गांव बिधनू निवासी शांति देवी से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति के एक चार साल की बेटी अनन्या भी है।
बीते समय में परिवार में अक्सर विवाद होने की बात सामने आईं है। पारिवारिक विवाद के कारण दीपू के मां बाप अलग मकान में रहने लगे थे। इसके बाद भी दीपू और शांति के मध्य अक्सर विवाद होता रहता था।
पता चला है कि, बीती सायं भी दंपत्ति के मध्य खाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दीपू रात में घर से निकल गया और घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित अपनी दुकान पर जाकर लेट गया। सुबह देर तक जब दीपू वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन दीपू का पता लगाने निकले। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि, दीपू की दुकान का गेट खुला है, और अंदर दीपू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। मामले की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मचा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
सूचना पर मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *