ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज: गली से निकल रही बुजुर्ग महिला के ऊपर दीवाल गिरने से घायल हो गई, उपचार के दौरान दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बौथम निवासी सोमवती पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर दयाल उम्र 80 रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पर गांव की गली से निकलते समय कच्ची दीवाल उनके ऊपर गिर गई। जिसमे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हालत बिगड़ते देख डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर कालेज तिर्वा के लिए रिफर कर दिया जहां उपचार दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *