ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/ टुंडला/ प्राथमिक विद्यालय सिरौलिया में प्रधानाध्यापिका व एसआरजी जया शर्मा द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें, समस्त स्टॉफ व बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाध्यापिका व एसआरजी जया शर्मा ने बच्चों को बढ़ते हुए प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी ज्वलंत समस्याओं के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि, “इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वयं की देखरेख में हर वर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए। साथ ही सभी बच्चों को भी पर्यावरण हित में एक एक पौधे को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करना चाहिए।”

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *