ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। अचानक जिला कारागार अनौगी पहुंचे जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पौधारोपण किया वहीं महिला बंदियों को फलों का वितरण भी किया।
गुरुवार को जिला कारागार में अपने अकास्मिक निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की तलाशी भी कराई गई। कारागार की अन्य व्यवस्थाएं जहां अधिकारियों को सही दिखाई दीं वहीं कारागार में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना पहुंचे इसके लिए विशेष निर्देश कारागार प्रशासन को दिए गए। कारागार में निरुद्ध पुराने और नये पहुंचने वाले कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाय, निरुद्ध बंदियों पर सतर्कता भी राखी जाय,यह निर्देश भी अधिकारियों ने दिए।
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मौके पर जिला कारागार के अधिकारी, चिकित्सक और संबंधित लोग मौजूद रहे।