ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
भगवान कृष्ण की छठी पर नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया गया और भंडारा हुआ जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
नगर के पृथ्वीदरवाजा मोहल्ले स्थित बांकेबिहारी मंदिर से गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजक व्यापारी संजीव गुप्ता और नगर की महिलाओं-पुरुषों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद जी महाराज रथ पर सवार रहे। महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए कृष्ण भजन गाती हुई चल रही थीं, जबकि भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा मुख्य चौराहा, गुड़ मंडी, लोकमन होते हुए मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां छठी महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर पर भगवान कृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता पहुंचे। उनका स्वागत हुआ और उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को विधिविधान से 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद रखा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मिथलेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, उमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, राजवीर शाक्य, दिनेश गंगवार, मनु गुप्ता, भूमि गुप्ता, कुहू, नीतू, नीलम सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *