ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के कई जनपदों में हाउस टैक्स में की जा रही भारी वृद्धि और बिजली दरों को पड़ोसी राज्यों से भी अधिक बढ़ाए जाने का विरोध किया है। व्यापार मंडल ने इसे अनुचित बताते हुए प्रदेश सरकार से टैक्स और बिजली दरों को कम करने की मांग की है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जनपदीय बैठक सर्किट हाउस कन्नौज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने की। बैठक में कन्नौज जनपद को गतिशील बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए मोहित गुप्ता (गुरसहायगंज) को जिलाध्यक्ष, सचिन पांडे (सरायमीरा, कन्नौज) को जिला महामंत्री तथा प्रतीक गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि कई जिलों में हाउस टैक्स 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दिया गया है, जिससे व्यापारी वर्ग और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि किसी भी जिले में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में विनय दुबे जिला संरक्षक, विनोद गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, मो. हनीफ खान नगर अध्यक्ष तिर्वा, राजेश गोल्डी, राजू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, राजू चौहान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।