विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान मिलकर विकास करें।सुखमन कौर औलख

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख ने जो लोग शपथ ग्रहण में शपथ लेने से वंचित रह गए थे क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख ने शपथ दिलाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा जो विकास कार्य करने के ग्राम सभा में आश्वासन दिए गए हैं उन्हें पूरा करने के लिए चर्चा की गई।श्रीमती सुखमन कौर औलख ने कहां विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों का दायित्व बनता है अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में विकास कार्य कराए जनता की समस्याओ का समाधान करें। सरकार से मिलने हर योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए यही हमारा कर्तव्य बनता है।आइये मिलकर विकास करें यही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर,बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह नामधारी,सरजीत सिंह सीता
जगजीत सिंह बाजवा,सरताज सिंह औलख,गुरुमंगत सिंह मंड,गुरताज सिंह कहलो,सरमुख सिंह,हरपिंदर सिंह बाजवा,नवदीप सिंह कंग आदि मौजूद थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *