रिपोर्ट
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। ठठिया कस्बा शनिवार को गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। दस दिनों तक श्रद्धा और आस्था के साथ पूजे गए गणपति बप्पा को नम आंखों और उत्साहपूर्ण माहौल में विदा किया गया। जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के नारे वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुआ। ठठिया कस्बे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे झूमते-गाते बप्पा को विदाई देते दिखे।
ठठिया थाना क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का भी विसर्जन धूमधाम से हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, गीत-संगीत और नृत्य के बीच विसर्जन यात्रा निकाली। पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की और भावभीनी विदाई दी।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *