रिपोर्ट सुधीर सिंह।

संकिसा/फर्रूखाबाद।
बुद्ध नगरी संकिसा में बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर धम्मालोको बुद्ध विहार में वरिष्ठ ट्रस्टी सरदार सिंह शाक्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। 5 व 6 अक्टूबर को होने वाले बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया की 5 अक्टूबर को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य बुद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को आमंत्रित किया जाएगा। धम्मयात्रा में शामिल होने वाली झांकियों की व्यवस्था मेले के सहसंयोजक एवं संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉक्टर धम्मपाल थेरो करेंगे। मंच का संचालन मेला संयोजक नागेंद्र शाक्य। ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, सुधीर शाक्य एडवोकेट एवं सुरेंद्र सिंह शाक्य करेंगे। जबकि भिक्षु धम्मकीर्ति भिक्षु सम्मेलन का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक श्याम सुंदर बौद्ध करेंगे। बैठक में टेंट एवं लाइट आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने अस्वस्थ चल रहे कर्मवीर शाक्य एवं भंते धम्मकीर्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में धम्मालोको बुद्ध विहार ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य, उपप्रबंधक रघुवीर शाक्य, ट्रस्टी हरविंदर शाक्य, नर्सरी वाले संतोष शाक्य, लड़ैते लाल उत्तम, डॉक्टर देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, कथावाचक श्यामसुंदर बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, डॉक्टर आलोक शाक्य, दिवाकर शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, गजराज सिंह पाल, रणजीत सिंह, राम नंदन जाटव कोटेदार आदि लोग मौजूद रहे। आगामी बैठक 21 सितंबर को होगी। ट्रस्ट के प्रबंधक कर्मवीर शाक्य ने ईस्ट इंडिया टाइम्स को बताया कि बौद्ध मेले में तथा बुध विहार में लाखों रुपयों से विकास का कार्य करने वाले समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।
बुद्ध महोत्सव के कार्यक्रम की सूची निम्नवत है।
5 अक्टूबर का कार्यक्रम
सुबह 11-12 बजे तक भिक्षुओं को भोजन दान।
12- 2 बजे तक मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना।
2- 5 बजे तक भिक्षु सम्मेलन।
5 बजे से मध्य रात तक बुद्ध के गीत एवं विद्वानों के उपदेश।
12 बजे रात्रि से बुद्ध नाटक।
6 अक्टूबर के कार्यक्रम
सुबह 7 बजे से धम्मालोको बुद्ध विहार से स्तूप के लिए धम्मयात्रा का शुभारंभ।
10 बजे से स्तूप की परिक्रमा एवं स्तूप की पूजा अर्चना।
शाम 4:00 बजे से पंडाल में आम सभा।
रात्रि 9 बजे से बुद्ध के जीवन पर नाटक कार्यक्रम होंगे।