रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
आर्य समाज के 146वें वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन शनिवार सुबह यज्ञ अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर तीन यज्ञ वेदियों पर 12 यजमानों ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की।
यज्ञ में प्रमुख रूप से नपा चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार व पूर्व चेयरमैन रीता गंगवार, रवि गुप्ता व पूनम गुप्ता, नीरज व अनीता, संजय रस्तोगी व प्रतीक रस्तोगी, निदेश गौड़ व इंदु गौड़, सत्येश चंद्र गौड़ व विदुषी गौड़, अमित अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल, दीपक राज व अंजू अरोरा, दिनेश गंगवार व स्नेहलता गंगवार, प्रदीप सक्सेना व नीता सक्सेना तथा आकाश पाल शामिल रहे। यज्ञ का आयोजन आचार्य चंद्रदेव शास्त्री के संरक्षण एवं आचार्य राम किशोर मेदार्थी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। अनुष्ठान उपरांत यजमानों का सम्मान वैदिक विद्वानों ने अंग वस्त्र और सत्यार्थ प्रकाश भेंट कर किया।
वैदिक प्रवचनों में आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म बताते हुए कहा कि यज्ञ एक विज्ञान और वैदिक अनुसंधान है। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने यज्ञ के सोपान देव पूजा और संगतिकरण की व्याख्या करते हुए स्वाहा शब्द को यज्ञ का प्राण बताया। उन्होंने कहा, इसका अर्थ है अपना सब कुछ परमात्मा को अर्पित कर देना। प्रवचन के दौरान भजन सबके पलक सबके दाता के माध्यम से अलका आर्या ने ईश्वर के कर्म और भक्ति का महत्व समझाया। आचार्य चंद्रदेव ने ईश्वर के प्रमुख नाम सच्चिदानंद की व्याख्या कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान फर्रुखाबाद से प्रमोद यादव भी मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *