रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
पुलिस की मुठभेड़ में शातिर इनामिया अपराधी तोताराम गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी डॉ संजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना कंपिल पुलिस ने एसओजी टीम के साथ अपराधियों के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाया। पुलिस ने सिवारा रोड पर भूड़ तिराहे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर गोली चलाने लगा। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जबाबी फायरिंग की। गोली लगने से अपराधी तोताराम घायल हो गया। एएसपी संजय सिंह ने बताया कि वांछित अपराधी तोताराम पर 25000 रुपयों का इनाम है। उसके पास से 315 बोर
का तमंचा, कारतूस व खोखा
बरामद हुए हैं। उसके ऊपर करीब दो दर्जन मुकद्दमे चल रहे हैं। तोताराम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शादनगर के ग्राम सिरसा का रहने वाला है।