रिपोर्ट अनुज कुमार मिश्रा

उन्नाव
पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।

पुलिस टीम ने काली माता मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, मां कुशहरी देवी मंदिर और माँ चंद्रिका देवी मंदिर में चौपाल लगाई। महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। महिला आरक्षियों ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सहायता नंबर 112 के बारे में बताया। साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।

पुलिस ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शामिल हैं। राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है। सभी थानों में महिला सुरक्षा केंद्र और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां महिलाएं अपनी समस्याएं बता सकती हैं और मदद ले सकती हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *