रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा नवरात्र के दिन शुरु हो रहे हैं।मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर पुलिस ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिस कर्मियों की दो पहिया रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति का आगाज हुआ। नारी सुरक्षा एवं सम्मान,स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5-0 के तहत पुलिस लाइन से नारी शक्ति बाइक रैली निकाली गई।यह रैली जिला मुख्यालय फतेहगढ़ से निकल कर लाल दरवाजे तक गयी और वापसी में पुलिस लाइन में समापन हुआ। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह,सीडीओ विनोद कुमार गौड़,आदि ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।जिला अधिकारी ने कहा यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी साकार करेगी।पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के एक सार्थक कड़ी के रूप में है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।