रिपोर्टर: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 23 सितम्बर- ग्राम पंचायत हरसान में ग्राम प्रधान पद का कार्यभार संभालने के बाद गांव में विकास कार्य कराने का सिलसिला जारी है l ग्राम प्रधान उर्मिला पंत के द्वारा गांव निवासी राजू मेहता, विशन सिंह मेहता, मदन जोशी एवं नारायण सिंह जोशी के घरों तक जाने वाले लिंक मार्गो पर आर.सी.सी. मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है l ग्राम प्रधान उर्मिला पंत व ग्राम प्रधान पति अशोक पंत ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया l ग्राम प्रधान उर्मिला पंत का कहना है कि ग्राम पंचायत हरसान में उनके द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं व निर्माण कार्यों में कोई कोताही बरतने नही दी जायेगी l ग्राम प्रधान पति अशोक पंत ने कहा कि ग्राम पंचायत हरसान का कोई भी हिस्सा विकास से वंचित नही रहेगा।