राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने मानीमऊ में संगठन को और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
मोचीपुरा क्रॉसिंग निवासी रवि शुक्ला (सिद्धेश्वर मेडिकल स्टोर) को नगर महामंत्री और रणवीर कटियार उर्फ लालू को वरिष्ठ नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि अब मानीमऊ में दो नगर महामंत्री होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। नगर कोषाध्यक्ष सिंटू राठौर ने कहा कि रणवीर कटियार को वरिष्ठ नगर महामंत्री बनाकर संगठन में उनका कद बढ़ाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। नगर प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि रवि शुक्ला को जिम्मेदारी मिलने से मानीमऊ की समस्याओं के समाधान में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। रवि शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि वह संगठन की नीतियों पर चलकर हर दिशा-निर्देश का पालन करेंगे और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहित दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन पटेल, पीयूष गुप्ता, संजीव पांडे, किशन बाथम, संजीव, राजेश, नवीन समेत अन्य व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष राज शर्मा का आभार जताया।