रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

नवाबगंज/फर्रुखाबाद।

थाना नवाबगंज पुलिस ने टेम्पो चालक के हत्यारे को मुठभेड़ में गोली से घायल हो जाने पर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की बीती रात क्षेत्र के ग्राम करनपुर जसमई सुमनलता डिग्री कॉलेज के निकट हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व बादशाह जाटव निवासी स्योना थाना भोगांव जनपद मैनपुरी उम्र करीब 52 बर्ष, भारत पुत्र स्व लेखराज शाक्य निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 51 बर्ष एवं केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह निवासी न्यामतपुर खैडा थाना मऊदरवाजा उम्र करीब 32 बर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की जबाबी कार्यवाही में महाराज सिंह उर्फ पप्पू के बाएं पैर में व भारत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। जहां से लोहिया अस्पताल रैफर किया गया। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि 23-09-2025 को अपने सहयोगी के साथ न्यायमतपुर के आटो चालक पुष्पेन्द्र को गोली मारी थी।आज अपने बचे हुए रुपए लेने आए थे। पुलिस ने अभियुक्तों से 2 तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस 315 बोर 1 तमंचा 12 बोर व जिन्दा व 2 जिन्दा कारतूस खोखा कारतूस बरामद किए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *