ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। तबीयत खराब होने पर परिजन छात्रा को डॉक्टर के पास ले गए तो किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। दुकानदार के दुष्कर्म करने से किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। पिता ने दुकानदार युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को गांव के एक दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी 15 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। पुत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। तब पत्नी ने पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि पुत्री पांच माह की गर्भवती है। पूछने पर पुत्री ने बताया कि गांव के दुकानदार युवक के यहां सामान लेने के लिए गई। तभी उसने दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर दुकानदार ने पिता सहित अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण किशोरी ने यह बात नहीं बताई। इसके बाद दुकानदार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दुकानदार की पत्नी की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *