डेरा प्रमुख को फिर मिलेगी ज़मानत।
रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर/
बागपत/बिनौली/
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को नौवी बार फिर पैरोल मिल सकती है। जिसके बाद वह जल्द बरनावा आश्रम आ सकता है।
रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत सिंह को एक बार फ़िर पैरोल मिल सकती है। जिसके लिए जेल प्रशासन को अर्जी दे दी गई है। सूत्रों की माने तो जनपद पुलिस प्रशासन से भी पूर्व के प्रवास के दौरान के आचरण से संबंधित आख्या रोहतक प्रशासन को भेज दी गई है। डेरा अनुयायी पूरे देश में 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह का जन्म दिन
बड़े पैमाने पर मनाते हैं। इस बार बरनावा आश्रम में पैरोल पर आकर डेरा प्रमुख अनुयायियों के साथ अपने अपने गुरु का जन्मदिन मना सकते हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर बरनाव आश्रम में तैयारी भी चल रही है। डेरा प्रमुख को आठ बार पहले भी पैरोल मिल चुकी है। पैरोल मिलने पर मंगलवार या बुधवार को डेरा प्रमुख बरनावा आ सकता है। हालांकि स्थानीय पुलिस व डेरा के सेवादार अभी पैरोल मिलने के बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ हाई कोर्ट में 24 जनवरी को डेरा प्रमुख के केस के बारे में सुनवाई भी होगी। इस दिन डेरा प्रमुख की जमानत पर भी सुनवाई होगी। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना एडवोकेट का कहना था कि अभी पैरोल मिलने के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
Post Comment