16 घंटे बाद शुरू हो पाई गन्ना पेराई,बॉयलर में खराबी आने से आई थी दिक्कत
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20250131-192104_Google.jpg?v=1738335775)
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0033-105-1024x577.jpg?v=1738335795)
कायमगंज/फर्रुखाबाद
चीनी मिल में 16 घंटे बाद गन्ना पेराई कार्य शुरू हो सका। बॉयलर में खराबी आने से दिक्कत आ गई थी। मिल में पुरानी मशीनों को रिपेयरिंग कर गन्ना पेराई कार्य किया जा रहा है।
गुरुवार तड़के 5 बजे चीनी मिल में बायलर चोक होने से गन्ना पेराई कार्य बाधित हो गया था। मिल प्रशासन की निगरानी में कर्मचारी खराबी को सही करने में जुटे रहे। करीब 16 घंटे बाद सफलता मिल पाई। देर रात साढे़ नौ बजे गन्ना पेराई कार्य चालू हो सका। इस दौरान किसान परेशान रहे। किसानों का कहना है कि यहां आए दिन पेराई कार्य बंद हो जाता है। पुरानी मशीनों की रिेपेयरिंग कर कार्य चलाया जा रहा है। इसलिए मशीने दगा दे जाती है। उन्होंने मांग की कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जाए। जीएम सादाब असलम ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे पेराई कार्य शुरू करा दिया गया।
Post Comment