×

मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद ने पाया प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए दो मॉडल चयनित

फिरोजाबाद।

जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तहत एम.डी.जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत आगरा में क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.देवेंद्र शाह, जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चन्द्रशेखर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एल. जैन के संयोजन में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ रामनाथ गौतम, डॉ निखिल जैन एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि, इस प्रदर्शनी में आगरा के साथ मंडल से आए विभिन्न जनपद के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया जिनका चयन अपने-अपने जनपदों में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आधार पर हुआ था। जिसमें फिरोजाबाद के चयनित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन निर्णायक मंडल के समक्ष किया। जनपद के विद्यार्थियों ने स्मार्ट कार्ट, ए आई आधारित खेतों की सुरक्षा, ऑर्गेनिक कृषि, वाटर प्यूरीफायर, टच लाइट सेंसर आदि मॉडल बनाकर सभी निर्णायक अतिथियों को अपने भावी वैज्ञानिक होने का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ.रामनाथ गौतम, डॉ.के.पी.तिवारी, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. चेतन गौतम ने किया। जिसमें, प्रथम स्थान जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज के डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी की छात्राओं कु भूमि जादौन, मेधा सिंह ने प्राप्त किया। इसके साथ तृतीय स्थान तिलक इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के छात्र आयुष शर्मा एवं गोविन्द शर्मा ने प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि, प्रथम स्थान पर चयनित छात्राओं को जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा 10000 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 5000 रुपये की धनराशि आर टी जी एस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन ने एवं आभार डॉ निखिल जैन ने किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी एल जैन, श्रीमती नेहा अग्रवाल, प्रिया मिश्रा, अनुज मिश्रा, शिव शंकर, सौरव प्रकाश, दुन्द्रसेन, साधना यादव व अन्य उपस्थित रहे।

Previous post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा ऑटो सुबह पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने के बाद शाम को ऑटो से घर जा रहे युवक की मौत

Next post

देहरादून के नशे बाजों के होश उड़ा देगा डीएम देहरादून का यह फरमान

Post Comment

You May Have Missed