• राष्ट्रीय उपाध्याय योगी चेतना मंच सेवा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट विरेंद्र तोमर

बागपत/ बडौत/ छपरौली क्षेत्र के गाँव ककौर कलां में राष्ट्रीय उपाध्याय योगी चेतना मंच सेवा समिति संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय उपाध्याय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व नगद धन राशि देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों के आये पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनायें देते हुए उपहार भेंट किये। विभिन्न प्रदेशों से आये अतिथियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय एवं प्रदेश अध्यक्ष रामफल उपाध्याय ने पटका, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा संगठन समाज के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में हम अपनी इकाईयों का गठन कर उपाध्याय योगी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए उनकी आवाज़ को बुलंद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रामफल उपाध्याय ने कहा उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होना हमारे लिए गर्व की अनुभूति है। यह अनुभूति हमें पूर्ण समर्पण भाव से समाज कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेंगी। आसमान की उचाईयों को छूने के लिए शिक्षा ही सबसे बडा यंत्र है और व्यक्तितव के निर्माण के लिए संस्कारों से पोषित होना अति आवश्यक है। क्योंकि संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है।
सभा को डी०पी०भारद्वाज, आर०आर०डी० उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव विजय उपाध्याय, प्रिया उपाध्याय ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता विजय कुमार उपाध्याय एवं संचालन सुनील कुमार आर्य व अमित कुमार हुड्डा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश योगी, अशोक योगी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जलसिंह योगी, वीरेन्द्र गोस्वामी, मांगेराम उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, धर्मवीर योगी, रीता उपाध्याय, राजकुमार गोस्वामी, ओमबाबू गोस्वामी, आशीष उपाध्याय, डॉ० मुनेश उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, कविता उपाध्याय, मास्टर रविकुमार उपाध्याय, अरविन्द उपाध्याय, डॉ० रामकुमार, राजू पहलवान, अंकित, संजीव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *