शुगर फैक्ट्री का गन्ना पेराई सत्र 1 नवंबर को प्रारंभ हो।

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: किसानों ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान से किसानों ने मुलाकात कर एक नवंबर को शुगर फैक्ट्री गन्ना पेराई सत्र चलाने का अनुरोध किया।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा शुगर फैक्ट्री को चलाने से पहले अच्छी तरह रिपेयरिंग कर लिया जाए फैक्ट्री सही तरह से चलनी चाहिए और गन्ने के सीजन में फैक्ट्री बंद नहीं होनी चाहिए। सरकार द्वारा किसानों को गन्ने का सही मूल्य नहीं देने पर किसानों का गन्ने की फसल से मुंह भंग होता जा रहे हैं गन्ने की अच्छी प्रजातियां लानी चाहिए और किसानो की हर समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से होना चाहिए किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जल्द किया जाए।गन्ना लगाने में किसानों का अधिक खर्च आता है जिसकी वजह से किसानों को रेट ना मिलने के कारण किसानों को गन्ने की फसलों भारी नुकसान हो रहा है।इसीलिए किसान गन्ने की फसल नहीं लग रहे।उन्होंने शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक एवं सरकार से किसानों को 500 प्रति कुंतल का गन्ने के रेट भुगतान करें। शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही फैक्ट्री की रिपेयरिंग कर फैक्ट्री को अच्छी तरह से चलाया जाएगा किसानों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा शुगर फैक्ट्री की जहां पर भी कृषि भूमि है उसका निरीक्षण कर जानकारी ली जाएगी। किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने किसानो की समस्याओं को शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक के सामने रखा और उनके जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा गया।इस मौके पर अजीत प्रताप सिंह रंधावा,बिजेंदर सिंह डोगरा, प्रताप सिंह संधू,जगमोहन सिंह, रजनीत सिंह सोनू,अजीत सिंह पूनिया,प्रदीप सिंह रंधावा,अमनवीर सिंह चीमा आदि मौजूद रहें।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *