ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी


फर्रूखाबाद।
कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में सरकार की ई लॉटरी योजना के अन्तर्गत जिले के 138 किसानों ने लॉटरी चयन में भाग लिया। जिसमें 38 किसानों का सरकार की योजनाओं में चयन हुआ। इस योजना को ऑनलाइन प्रणाली द्वारा किसानों का चयन किया गया। इस चयन प्रणाली में किसानों के बच्चे भी पहुंचे। डीएम ने किसानों के बच्चो को साथ बैठा कर ऑनलाइन लाटरी का आयोजन किया। पारदर्शी प्रक्रिया में किसानों के चयन से किसान गदगद हुए और सभी का आभार व्यक्त किया। डीएम आशुतोष कुमार ने सभी लाभार्थी किसानों को शुभकामनाएं दी।