×

34 घंटे बंद रही 350 गाँवो की विधुत आपूर्ति ग्रामीण हुए परेशान

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट यूसुफ खान

कंपिल/फर्रुखाबाद
शुक्रवार रात आयी आंधी, पानी से विधुत आपूर्ति ठप हो गयी। विधुत कर्मियों ने 34 घंटे बंद फाल्ट सही कर विधुत आपूर्ति बहाल की।
33/11 विधुत उपकेंद्र रुटौंल से पितौरा, कंपिल, भटासा, न्यू भटासा सहित चारो फीडर मे शुक्रवार रात करीब 9 बजे आयी आंधी, पानी से फाल्ट हो गया। और करीब 350 गाँवो की आपूर्ति ठप हो गयी। शनिवार लाइन मैनो ने पेट्रोलिंग कर शाम करीब 8 बजे आपूर्ति शुरू कर दी। तुरंत ही आयी आंधी पानी से लाइन मे फिर फाल्ट हो गया। लाइन मैनो ने दोबारा पेट्रोलिंग कर रविवार सुबह करीब 8 बजे 34 घंटे बाद विधुत आपूर्ति बहाल कर दी।
जेई कायमगंज ग्रामीण वसीम रजा ने बताया फाल्ट सही कर विधुत आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।
सिवारा उपकेंद्र से जुड़े फीडरो से कस्बे सहित 250 गाँवो की आपूर्ति ठप हो गयी थी। जो शनिवार मध्य रात्रि बहाल हो सकी। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।
जे ई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

Post Comment

You May Have Missed