×

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पुरी राजा खो र की नगरी शमशाबाद कृष्ण म य हो गई। कस्बा क्षेत्र के मंदिरों में भव्य एवं मनमोहक कृष्ण से संबंधित झांकियां सजाई गई।

शमशाबाद फर्रुखाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पुरी राजा खो र की नगरी शमशाबाद कृष्ण म य हो गई। कस्बा क्षेत्र के मंदिरों में भव्य एवं मनमोहक कृष्ण से संबंधित झांकियां सजाई गई। कई स्थानों पर बाबा बर्फानी की सजी झांकियां में भीड़ का जन सैलाब उम ड पड़ा। श्रद्धालुओं ने भक्ति पूर्ण ढंग से झांकियां का अवलोकन किया तथा हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे कृष्णा के भजन का उद्घोष भी किया तथा जयकारे भी लगाए। घरों में हिंडो ले भी सजाए गए। रात 12:00 बजते ही घर-घर में एवं मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। नंद के घर आनंद भ ए, जय कन्हैया लाल की। के जयकारों से गली , मोहल्ले, एवं सड़के गूं जा ए मा न होने लगी। मंदिरों में घंटे, घड़ियाल, एवं शंख बज ने लगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को श्रद्धालुओं ने जोश खरोस एवं भक्ति म य के साथ मनाया। सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। मंदिरों और घरों में झांकियां सजाई जाने लगी। शाम को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए। रात्रि में गलियों, सड़कों पर बच्चों, युव को , युवति यो की झांकियां के दर्शन के लिए निकल पड़े। नगर के गंगा रोड पर स्थित सर्वानंद मंदिर, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, चौमुखी महादेव मंदिर, गुमटी महादेव मंदिर, रानी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, अवध बिहारी मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न मंदिर में झांकियां सजाई गई। नगर क्षेत्र के प्रमुख श्री सिद्ध हनुमान मंदिर एवं चौमुखी महादेव मंदिर तथा सर्वानंद मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चौमुखी महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ की झांकी बड़े आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 56 भोग भी लगाया गया तथा मंदिर को भव्य एवं मनोरम ढंग से सजाया गया था। बरसात होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में बांके बिहारी भगवान के दर्शन किए। रात्रि के 12 बजाते ही भगवान कन्हैया का जन्म हुआ और उनकी स्तुति और आरती होने लगी तथा मंदिरों में घंटा घड़ियाल और शंख बजने लगे। चारों भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मानने लगा। इस मौके पर महिलाओं ने घरों घरों में ढोलक की थाप पर बधाई गीत गा ई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा तथा रात के 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद अपना व्रत तोड़ा। भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पर विद्युत विभाग की घोर लापरवाही रही। शासन ने इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे विद्युत सप्लाई का आदेश दिया था। लेकिन यहां पर बिजली आंख मि चोली करती रही। जिससे श्रद्धालुओं में विद्युत विभाग के प्रति गहरी नाराजगी रही। क्योंकि इस मौके पर बिजली बार-बार ट्रिप ले रही थी जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद आरती उतारी गई तथा बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

Previous post

आम के बाग मे दो युवतियों के एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकते मिले शव, क्षेत्र मे मचा हाहाकर, घटना स्थल पर पहुँचे एस एस पी

Next post

गौ आश्रम स्थानों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजन किया गया

Post Comment

You May Have Missed