मां फूल मती आल्हा मंडल एवं संगीत कला केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे सिग्नेचर इवेंट्स इंडिया के डायरेक्टर
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज । लोकगीतों सहित जगनिक कृत आल्हा को पहचान देने के उद्देश्य से अपने पिता से प्रेरणा लेकर संग्राम सिंह द्वारा मां फूल मती आल्हा मंडल एवं संगीत कला केंद्र खोला गया था। जिसका अवलोकन करने पहुंचे सिग्नेचर इवेंट्स इंडिया के डायरेक्टर विक्रम शुक्ला का केंद्र के लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सिग्नेचर इवेंट्स इंडिया के डायरेक्टर एवं हम संस्था के संस्थापक आगरा निवासी विक्रम शुक्ला द्वारा कन्नौज दौरे पर आने पर माता फूलमती आल्हा मंडल एवं संगीत कला केंद्र कानून गोयान पहुंचने पर कन्नौज में आल्हा की अलग जगाने वाले युवा आल्हा सम्राट संग्राम सिंह सहित संस्था से जुड़े लोगों द्वारा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कला केंद्र का अवलोकन कर कला और संगीत से संबंधित बारीकियो का आदान प्रदान करते हुए युवा आल्हा सम्राट का वेस्टर्न एंड इंडियन म्यूजिक संगीत शिक्षक विक्रम शुक्ला द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
Post Comment