ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में जनपद में सत्र 2024-25 में रिकॉर्ड नामांकन एवं 77 विद्यार्थियों के चयन कराने में उत्कृष्ट कार्य प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन द्वारा विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प को विद्यार्थियों के मध्य अत्यंत सार्थक ढंग से किया जा रहा है। जिसमें जनपद के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शित कर रहे हैं। जैन द्वारा इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में जिला सह नोडल अधिकारी के रूप में सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों के रिकॉर्ड नामांकन एवं 77 विद्यार्थियों के चयन कराने में अथक प्रयास किए गए हैं। इन चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा नवाचारी मॉडल बनाने के लिए 10 हज़ार रुपए की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है।
अश्वनी कुमार जैन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय, जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक साथियों एवं मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की है विद्यार्थियों को इन्सपायर अवार्ड मानक योजना, विज्ञान एवं अन्य सभी विषयों से सम्बंधित प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराकर उनकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि करें।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।