ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद ।भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जयंती अध्यक्ष सुमन गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि, शोभायात्रा वाले दिन मार्ग में साफ – सफाई, कलर फुल रंगोली, चूना आदि व्यवस्थाओं को बनाए जाने को लेकर सूचना निगम अधिकारियों ने मई को दोपहर 2 बजे से अच्युतानन्द बुद्ध विहार गौतम नगर हुमायूंपुर से प्रारंभ होकर भीम नगर, पुरुषोत्तम नगर, इस्लाम गंज, गुरुद्वारा रोड, से गांधी पार्क चौराहा, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला चुंगी रोड़ से सानीदय बुद्ध बिहार, नगला मिर्जा बड़ा, सैलई, बंबा रोड़ होते हुए रत्न कुंज बुद्ध बिहार गौतम बुद्ध मार्ग, नगला मिर्जा पर सद्दभ्य सभा के रूप में परिवर्तन होते हुए रतन कुंज बुद्ध विहार पर संपन्न होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से समिति उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष लता सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, राखी सागर, झांकी निरीक्षक चित्रा जौहरी, सचिव नीतू बौद्ध एवं सुनीता सिंह सहित केडी जाटव, केपी सिंह, रघुराज सविता, देवी सिंह कुशवाह, उदयवीर सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, रोहित नंद वंशी, वीरेंद्र सिंह, रुमाल सिंह, नरेन्द्र, पप्पू गुर्जर, संतोष कुमार शंखवार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।