पछुआ हवा चलने से बढ़ गई सर्दी और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241210-WA0045-1024x576.jpg)
कन्नौज। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पछुआ हवा चलने से सर्दी भी बढ़ गई है। इससे तापमान में गिरावट और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह जगह-जगह कोहरा की संभावना जताई है।दिसंबर माह की शुरुआत होने के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन से हवाओं का रुख भी बदला हुआ है। पछुआ हवा चलने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद चटक धूप भी खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के बीच सूरज की तपिश बेअसर साबित हो रही है।अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ने लगा है। 10 दिसंबर से कुछ जगहों पर कोहरे की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट का अनुमान है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।
Post Comment