कक्षा 9 की छात्रा फांसी पर झूली मौत,परिवार में मचा कोहराम
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20250119-190737_Chrome.jpg?v=1737294040)
कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव सादिकपुर में कक्षा 9 की छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। घटना से दुखी हुए परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर आत्महत्या किए जाने की जानकारी करने का प्रयास किया। बताया गया है कि ग्राम सादिकपुर मजरा बरझाला निवासी शेर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री बबली कक्षा 9 की छात्रा थी। शुक्रवार को उसने किसी अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे की छत के पंख वाले हुक में साड़ी का फंदा फंसा कर दूसरे सिरे का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि उस समय घर पर परिवार का कोई भी अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। परिजन जब घर आए तो भयानक मंजर देख सभी दंग रह गए। बबली की मौत पर परिवार में चीख पुकार मच गई खबर मिलते ही गांव वाले वहां पहुंच गए। नजारा देख लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर बबली ने ऐसा क्यों किया। बेटी की मौतपर घर वाले रो-रो कर दुखी हो रहे थे। सूचना पर कोतवाली से हलका इंचार्ज सुरजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हल्का इंचार्ज ने बताया घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल अभी कोई पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
Post Comment